Showing posts with label Hindi Poem. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poem. Show all posts

Saturday, March 31, 2018

काश आज भी मैं बच्चा होता



कल बैठे बैठे ऐसा लगा 
समय भाग गया और पता भी न चला 

बच्चे होने का एहसास न जाने कहाँ गया 
मेरे आस पास सब कुछ क्यों धुंदला गया 

कल काम वाला आया था, पूछ रहा था इस सप्ताह क्या बनेगा 
ये कब से मैंने निर्णय लेना चालू किया?

मम्मी की जिम्मेदारी मैंने कब उठाना चालू किया 

आलू प्याज के दाम तो मुझे कभी पता न थे 
आज कैसे मैं मंडी जाके सामान लाने लगा 

कब मैं माँ बाबा के कन्धों से उतरकर उनका सहारा बन चला | 

इतनी दूर आ गया हूँ लगता है कई बार,
घर के खाने का स्वाद भी याद न रहा | 

जब थके हारे शाम को कई बार देरी से लौटता हूँ 
कोई मेरे इंतज़ार मे भूखा घर पे नहीं मिलता 
कई बार तो रसोइया के हाथ के बने खाने मे नमक का स्वाद भी नहीं होता | 

जब कभी खिड़की से बाहर झांकता हूँ 
आँगन मे बचपन भी दिखाई नहीं पड़ता 
कितना अच्छा था बचपन , उसकी मासूमियत का एहसास अब है पता चलता | 

जब सब बड़े कहते थे , बचपन सबसे उन्मुक्त है ,
मैंने नहीं सुना 
जब सब बड़े कहते थे , अभी वक़्त है जी भर के जी लो,
मैंने नहीं सुना 

काश सुन लेता, उस समय उन बातो को 
तो आज इतना बड़ा कभी महसूस नहीं होता 

कोई बस लौटा दो वो दो पल,  फिर न कहूंगा की काश आज भी मैं बच्चा होता | 

Friday, March 23, 2018

आज एक और बेटी विदा हो चली


आज एक और बेटी विदा हो चली,

उसकी बारात आयी लाखों सपने संजो के ,
दूर से बैंड की आवाज़ ने दिलों में खुशियाँ भर दी ,
सखी सहेलियों की खिलखिलाहट छत पे भर गई ,
रौनक से झूम उठा आसमान ,
आतिशबाज़ी से नये जीवन की दस्तक हुई | 

आज एक और बेटी विदा हो चली || 

चल तो पड़ी उसकी डोली धीरे धीरे ढोल और मंजीरों संग,
भाइयों ने हाथ थामा तो डोली खिल उठी,
लाल रंग के जोड़े में छम छम करती जब वो डोली से उतरी,
माँ बाबा की आँखों में सौ सपने भर गई,
सबकी लाड़ली आज आँखों में ख़ुशी के आँसू भर गई | 

आज एक और बेटी विदा हो चली  || 

वो मेहँदी की भीनी भीनी खुशबू अब भी आती है ,
उसकी हंसी अब भी दिल भर जाती है ,
मस्ती और उमंग से भरी उसकी बातें आज भी ताज़ा है ,
लगता है अभी भी यही कही वो इस घर का हिस्सा है | 

ये बदलाव ना उसके लिए आसान ना हमारे लिए है। 
बेटी जब विदा हो चले तब ये एहसास आता है ,
कही न कही आज भी बाप का दिल ये सोच के घबराता है ,

विदा हुई है लाखों सपनो के साथ ,
कही वो सपना टूट न जाये ,
आज विदा हुई मेरी बेटी कही मुझसे दूर हो न जाये | 

आज एक और बेटी विदा हो चली ,
लाखों उम्मीदें लिए नए सफर पे चल पढ़ी 

Saturday, September 23, 2017

करवट

Image Source: Business Insider

दुनिया के दौड़ धूप में बदलती करवट,
हर आहट पे घबराती करवट,
कुछ कर गुजरने की चाह में बदलती करवट,
रातों के कई अनकहे लब्ज़ों को समझती करवट |

सुनते है सभी, कहते है सभी,
अकेलेपन की साथी है करवट | 

कुछ लोगों का हमराही और 
कुछ लोगो की किस्मत है करवट,
पर ना जाने हर किसी की परिभाषा से परे है ,
सुकून के आँचल मैं ढूंढ रही वो उलझी सुबह सी है ,
न चल के भी साथ चलने का वादा करने जैसे एक दोस्त सी है | 

टूटे को सहारा देने की चाह है, 
किसी प्रेमी की बाहों में रहने का बहाना है| 

माँ की गोदी का सहारा है, 
बहनो भाइयो के लड़ने का रास्ता है, 
पापा के पास आके चुपके से सो जाना का किस्सा है, 
किसी राहगीर के लिए धुप, बारिश, और ठण्ड से बचने का आशियाना है | 

हर पहर साथ की नयी परिभाषा है करवट 
आप और हमसे कई ज्यादा भावनाओं को समझने की मिसाल है ये करवट 

दुनिया के दौड़ धूप में बदलती है तो बस ये करवट,
हर आहट पे घबराती और सकुचाती है बस ये करवट| 

Thursday, July 13, 2017

गीला शीशा



Source: Cambellrivermirror

उसने झाँखा मेरे अंदर कह के की तेरा ही साया हूँ,
क्या उसने देख लिया वो सच जिससे मैं घबराया हूँ |

चलता था हिरणी जैसे कभी ये मेरा मन,
लेकिन धुंदला गया सब कुछ जब से खोया मेरा बचपन | 

गीले शीशे की तरह हर कोना मेरा ओझिल सा है ,
कोई इस धुंद को हटा दे मन ऐसा मैला क्यों कुटा कुटा है |

किसी कोने से वोही राहगीर अपने साथ लिए कुछ लाया था ,
जिसने कहके मैं हूँ तेरा साया मेरे अंदर के डर को भांपा था |

लोगों की गुफ्तुगू से पता लगा 
वो गीले शीशे को सुखाने की चाह मे बहुत दूर से आया है |

लेकिन उसके झोले मे छुपे न जाने है कैसे यन्त्र,
ये सोच के मेरा मन घबराया; 

मैं एक पल रुका,सोचा भाग चलता हूँ,
या टूट के चकनाचूर हो जाऊ ये भी मुमकिन कर सकता हूँ |

न उसे पता चलेगा इसके पीछे की सच्चाई ,
और न मैं होऊंगा खुद के सच से रूबरू, जो शर्मसार कर देगा मुझे दर बदर 
हो सकता है ये देख के वो न पोंछे मेरे बिखरे आंसू ,
समेट ले अपने बस्ते को और चल पड़े आगे कही किसी ओर |

हर कोई अपनी इस गीले शीशे की परछाई से क्यों भागता है ,
जब कोई उसे हटाने आये तो उससे ही क्यों घबराता है ?

सच क्या इतना मुश्किल 
या झूठ इतना शक्तिशाली है? 
क्या ये ऐसी ऊर्जा है जिसने सूरज की रौशनी भी धुंदली कर डाली है ?

हर किसी का साया आज एक गीला शीशा है ,
पूरी तरह बेरंग और ओझिल अस्तितत्व से कई दूर |

क्यों न हम वो राहगीर बन जाये ,
चलो सबसे पहले खुद की ही मदद करे और इस शीशे से ये पर्दा हटाए |

नया उजाला नया सवेरा लेके आये ,
कुछ रंग भरे सबके जीवन मे ,
इस गीले शीशे को भी मुस्कुराना सिखाये | 
इस गीले शीशे को भी मुस्कुराना सिखाये | 






Tuesday, July 11, 2017

बेटियाँ




राह तकती निगहाओं से पास बुला लेती है ये बेटियां 
रोशन करके ये जहाँ सब कुछ भुला देती है
अस्तित्व से जुडकर हमे बड़ा बनाती है
पर खुद क्या है सबसे छुपा लेती है |   

कुछ दूर चल कर जब मैं थक जाता हूँ 
पानी की तरह शीतल कर जाती है ये मन 
ऐ खुदा क्या खूब बनाई है तूने भी ये बेटियां 
जैसे किसी राहगीर को मिला हो पानी से ही जीवन  |  

जब नन्हे पैरों तले वो मेरे घर पे आई थी 
मोहल्ले मे जशन की तोपे चलाई थी 
आज जब बारी आई उसे विदा करने की 
क्यों आँखें है मेरी नम   |  

ऐ खुदा क्या खूब बनाई है तूने भी ये बेटियां 
लगती खुदा की भेजी हुई मरहम  |  

पिता हूँ चाहे मैं पर माँ का प्यार भी देना चाहूँ 
जहाँ भी जाये वो उसके संग हर ख़ुशी न्योछावर कर दू 
दूर नहीं होती कभी ये बेटियां 
ऐ खुदा क्या खूब बनाई है तूने भी ये बेटियां  |  

माँ जैसा शीतल मन, बहन जैसा प्यार 
उसकी हर बात पे याद आ जाता है हर रिश्ता हर बार 
कहती है पापा क्या सोच रहे हो इतना 
क्यों न सोचु मैं भी आखिर हूँ तो तेरा पिता  |  

कई शायर गायक कवी इस रिश्ते के बारे मे लिखते है 
इसके गहराई को समझे ऐसे कम ग़ालिब यहाँ रहते है  |  

शुक्रगुज़ार हूँ तेरे इस प्यार का 
जिसने मुझे एक इंसान से पिता बनाया 
चलती हुई मेरी ज़िन्दगी मे एक ठहराया लाया 
वो ठंडी हवा का झोखा है तू जो हमेशा मुझे याद रहता है 
चाहें कितना भी दूर हो तू 
ये रिश्ता हमेशा बहुत खास होता है  |  

ऐ खुदा क्या खूब बनाई है तूने भी ये बेटियां
भूल जाऊ चाहे सब कुछ 
पर ये हमेशा याद रहेगा 
मेरा अंश है तू 
तुझसे ही मेरा संसार चलेगा | 

ऐ खुदा क्या खूब बनाई है तूने भी ये बेटियां
हर रिश्ते को नये मायने देकर भी मुझसे दूर न हो कभी मेरी बेटियां | 



Tuesday, January 3, 2017

कोई मेरे तकिये से पूछे


Image result for dream pillow
Source: Dream

कोई मेरे तकिये से पूछे मैंने तुम्हे कितना याद किआ,
सांझ सवेरा कट तो गये , पर रातों को कैसे मैंने अपना किआ | 

करवटें बदली , दिन बदले,
पर तेरी खबर न आई ,
हर आँसू का एक सहारा बन इस तकिये ने मुझे नींद दिलाई | 

सुबह उठी तो तकिया रात भर की कहानी बता जाता था ,
नम होता था यादों से फिर भी कुछ बहाना बना जाता था  | 

कोई मेरे तकिये से पूछे मैंने तुम्हे कितना याद किआ,
सांझ सवेरा कट तो गये , पर रातों को कैसे मैंने अपना किआ | 

चंचल यादें जो मन को गुदगुदाएं उसकी खिड़की हर बार बनाता था,
कोशिश करता था एक मुसकुराहट लाने की पर फिर भी मीठी यादो से आँखें नम कर जाता था |

सुबह की मदहोश चादर ओढ़े दबे पाओ उठाता था ,
मेरा तकिया मेरा साथी बनकर तुम्हरी याद दिलाता था | 

उसके इस प्यार को शुक्रिया कहना भी कम है ,
लेकिन उसके इस उपकार के मायने भी न कम है | 

कोई उससे पूछो इन यादों को कैसे उसने समझा है,
एक ना जीने वाली वस्तु ने तुमसे मिलने की चाह को आज तक कैसे संजोये रखा है | 

ये निशानी है मेरी यादो की , तन्हाइयो की और एहसासों की 
बस तुम अब इस तकिये से जानो मैंने तुम्हरा कितना इंतज़ार है किआ,
सांझ सवेरा कट तो गये , पर रातों को कैसे मैंने अपना किआ | 


Friday, December 30, 2016

इस दिल से उस दिल तक


Source: JpopAsia

कभी सोचा है अगर मैं कुछ ना कहूँ और तुम पढ़ लो,
कभी सोचा है अगर मैं कुछ ना सुनु और तुम सुन लो,
बातों की उलझन या मन का दर्पण,
कुछ तो अलग है हर दिन हर पल । 

ये इस दिल से उस दिल तक कैसे बातें जाती है,
ना मैं कुछ कहती हूँ फिर भी समझ जाती है,
कैसे आखिर अनकही बातें भी सुलझ जाती है,
ऐसा क्या रिश्ता है जो सब कुछ एक कर जाती है । 

क्यों मैं चलती उस राह पे हूँ जिस राह पे तू मिलता है,
आखिर इस दिल से उस दिल तक ये कैसा रिश्ता है ?
मैं लिखने बैठूँ सच तो उसका रूप भी कुछ और है,
मेरे मन के हर पृष्ठ पे एक सुरूर चारों और है |

राहों के मुसाफिर या मेरे रास्तो के हमराही,
कैसे चुनता है कोई जिसके लिए ये जीने के मायने है बदल जाते,
कैसे हम इस दिल से उस दिल तक दबे पाओं पहुँच जाते है 
कैसे तुम मेरी हर बात को बिन बोले ही समझ जाते हो | 

कई बार ऐसा होता है, मन मैं सौ उलझने घर कर जाती है,
हर उलझन इस रिश्ते तो कमजोर करने के भरसक प्रयास में जुड़ जाती है,
पर हर बार ये मुश्किलें हमें और करीब ले आती है,
ना जाने कितने अनकहे अनसुने एहसासों को हम तक पहुंचा के 
ये इस दिल से उस दिल तक का नाता और पक्का कर आती है | 

सागर के किनारे बैठूं या ऊँची इमारतों में ,
हर जगह तुम्हे साथ महसूस करती हूँ,
कहने को हम दूर बहुत हैं, सात समुन्दर बीच किनारे,
पर फिर भी मन की उलझनों को अब बहुत दूर रखती हूँ | 

मैंने सुना था बड़े बूढ़ों से , दूरियां को नज़दीकियों में बदलना बड़ा मुश्किल है,
कइयों बार दूर बैठे एक दूसरे की बातों को समझना बड़ा ही झटिल है,
पर मैं खुदा की मेहर समझू या अपनी बुलंद किस्मत,
इस दिल से उस दिल तक बातें यूँही पहुँच जाती है,
कहना कुछ भी चाहूँ, सब अनकही बातें तुम्हे हूबहू समझ आती है | 

इस दिल से उस दिल तक आज एक बार और कहना चाहूंगी,
खुश तो बहुत हूँ मैं तुम्हे पाके,
बस इसी तरह तुम्हारे जीवन को हमेशा खुशबू बनके महकाना चाहूँगी | 

Wednesday, November 5, 2014

Kya itna pyaar bhi kam hai


kuch din bh kam hai
kuch baatein bh bhram hai
aati hui baharein bh gum hai
jaate hue pal bh nam hai

kya itna pyaar bh kam hai..

main ulajh rahi hun apni hi raaho main
dhundti hu palchin use khudki aahon main
na jaane kyu aata hai phir door ho jata hai
kya chahta hai aur kya de jata hai

kyu lad rahi hai takdirein kuch is tarah se
kyu so rahe hai raatein kuch kahe bina hi
kyu maayusi si hai cha rahi is dil main
kyu kho rahi hai muskhurahatein in chehro se

itna pyaar hai dil main jo simat raha hai
mera pyaar kyun khudse door ho raha hai
kya itna pyaar bh kam hai jo nazar aate hue bh kho raha hai

kya kisi ki chahat uske ijhar p bayaan hoti hai
kya pyaar sacha hai ise saabit karna jaruri hai
chahe achi ho baatein phir bh chubh jaati hai
mann kehna kuch chahta hai
par jubaan yun fisal jaati hai

saari baatein tum keh nahi sakte
kuch dil main rehti hai to kuch dafhan ho jati hai
kabra un yaadon ka hum yun hi bana lete hai
jaate hai door phir khudko samjha le jati hai

shayad unhe humara paas aana har baar nahi bhata
hum main kya kami hai k pyaar kabhi poora ho nahi pata
pyaar bahut hai samjha nahi sakte
mehsoos tum kar lo hum mehsoos kara nahi sakte
kho sakte hai toot sakte hai tumhri baaho main
kaho to bikhar bh jaenge tumhri raaho main

keh k dekho k y nahi acha lagta
hum badal denge har baat jo kar raha hai rishte ko kacha
mar jaenge y tumse hum kehna nahi chahte
bas aakhiri baar gale laga lena jaate jaate

shayad itna pyaar bh kam hai ab is duniya main
kuch to ulfat hai is pyaar ki deewanagi main
Kya itna pyaar bh kam hai ab humare liye....

Saturday, July 26, 2014

Chahat


Tum ho mere paas
badla hua hai har ehsaas
tumse door ek pal bh acha nahi lagta
sab kuch uljha uljha hai lagta

jis roz s tumse mile hai
bas tumse hi baat karna acha lagta hai
har pal tumhe takna
ek alag h sukoon deta hai

tum chahe kitna gussa karo
lekin pyaar tum pe hi aata hai
chahe tum kuch bh bol do
phir bh tumpe h y dil marna chahta hai

tum door jane k lakh koshish karo
par tumhe paas lane ka tarika hume bh pata hai
kab tak ukhde rahoge
tumhre ehsaas s humara bh rishta hai

kitne dafe tum ukhde s rehte ho
par usmain bh hume pyaar h aata hai
tumhre muskhurahat p to y dil dhadak jata hai

jab bh tum apni nazaro ka vaar humpe karte ho
uljhane sari door ho jati hai
baaho main aane ka mann karta hai
dil k machlan aur badh jati hai

door ho chahe kitna bh
hamesha karib lagte ho
paas hone ka y kaisa ehsaas hai
ki phool bh beech main aye to kaante lagte hai

ise deewanapan kahe ya aashiqui
aawarapan kahe ya dillagi
hum to tum p fida ho chale hai
ab aur kisi s dil laga na sakenge
tumhre the aur tumhre h hokar rahenge!!





Monday, June 30, 2014

Singapore--Meri Nazar se


Ek nazar dekho zara uthake
hare rang k mayne pata chal jaenge
boondein kis tarah dikhti hai
Labzon se pare ehsaas ho jaenge..

Sannate main meethi se khamoshi ki pehchan
yaha k mausam ne hi sikhai hogi
na koi shor hai na koi aahat
bas sukoon hai har kadam p kuch alag hai ye rahat..

Main yaha k logo k vahan chalane k tarike s chakit hu
na kabhi niyam todte dekha na kbhi unhe bhonpu k upyog karte suna
paidal chalte yatriyo ko rasta dena unka dharam sa hai
har kisi vahan chalak se maine y hi sikha h..

Kuch alag hi mahool hai yaha ka
apne main gum s hai duniya
aavishkar ka upyog hai durupyog
keh nahi paate
paas baitha bh khamosh hai
aur sab apne main gum hai
ek mausam ka hi jadoo hai
jo chehre kuch prasaan hai

bharat s door bharat main hu
aisa lagta hai
lekin ek aisa hissa
jaha shakhahari kam aur maasahari jyada milata hai
shikayat nahi hai y bh ek sikh hai
har waqt har paristhithi main jeene ka alag h sandesh hai

bhanti bhanti k log hai
koi amma kehne wal
to koi vannakam kehne wala dost hai
koi offo keh keh k din poora karta hai
aur koi usi k offo se pareshan rehta hai
yaha to kisi k har baat gadar hai
koi gym main hi pade rehne pasand karta hai
kuch aalsi se jeev hai
kuch ko khane main kuch nahi bhata
to koi mcdi s pyaar karte hai
ya yu kahe logo k liye  mcdi home away from home hai..

'Chomu' kehne ka chalan alag hi yaha chala hai
khushi ya gum p jaam chalkhane ka alag h sabab ho chala hai
muft k jagaho p jane k liye logo s puchte rehte h
itni mehangai hai k ghar s bas ab kiska saaman aa raha h
ispe nazar rakhte h..

aaye the singapore mba karne
shayad khud ko hi MANAGE karte reh jaenge
waqt kaise beet raha hai
hum bh samjh nahi paenge

aane wala waqt kya rang dikhaega
y kisko pata
par y to zarur hai y mann manchala hai
aur apni dagar p h ho chala
kuch khati meethi yaado k sath
y waqt bh beet jaega
zindagi ek pal main kaha s kaha le jati hai
y bh ek nasha hai..

dekhte hai ab is hariyali main aur kya gul khilte hai
kuch samay aur baki hai
chaliye ab aur thoda Singaporean banke jee lete hai!!


Tuesday, June 3, 2014

Sbr ki maar


Uff Y sbr k maar
Kar rahi h pareshan baar baar
Class khatam hote h iske nakhre chalu ho jate h
Ise patao ya gf ko samjh paintre na ate h
Maar maar k isne sabki kar rakha h atyachaar
Kaise h y sbr ki maar
Group main baith k Hansna to bhul h gye h
Topic p discussion h aise
Jaise darwin hum ban h gaye h
Research krke jate kuch h
Pucha jata h kuch aur
Uff y sbr k maar
Kara rahi h tak rar

Decide kia tha sab equal share denge
Lekin yaha to ek dusre k lene main lage h
Negative khel rahe h har baar
Is sbr n macha dia h kohram
Uff band karo ab y sbr k maar...

Tuesday, February 18, 2014

Jeevan


Raftar ghum si gayi h zinadagi ki
Badi dheere chal rahi hai
Kahan bhaghti th pal chin
Aaj yun h so rahi hai

Sukun sa hai maa ki god main
Aahat ab dard k kam hai
Bade meethe s swar h ghule aasman main
Shabdo ka khel ek darpan hai

Thak gaya tha insaan bhaghte bhaghte
Maa k aanchal n sahara diya hai
Mushkil jeetna kuch bh nahi
Bas y h dohraya hai

Par is udhedbun main
Zindagi tune kya paya hai
Khoya hua bachpan aur tyaag
Ya teri koi aur maya hai

Kyun daudte hue tu ruk gya h
Thak gya h ya besahara ho gya h
Lad rha h ya soch raha h
Kya h aisa jise thukra raha hai

Sochti hu to lagta hai abhi aasman mai ud jaega
Par is bar shyad y udne s phle
Kafi waqt lagaega
Apne ko badal ke
Na jane kaunse mod p jaega
Sab kuch bhula k na jane aaj kaunsa naya mokam rachaega
Y jeevan kuch to naya sikhayega
Kuch to naya sikhaega..

Kuch baatein


Kuch baatein hai jo dil kehna chahta hai
Juban p ate hi kyu sab kuch ruk jata hai
Kya darr hai y jo mujhe khudse hi yu door kar jata hai

Mera dil lakh koshish kare
Par aapke hi khayalon main khoya hai
Aapki ek muskurahat k liye
Na jane kitna tadpa hai
Jab jab hua hai aapse door
Kanch k tarah tut k bikhra hai
Maine har baar un tukdo ko sanjoya hai
Na chahte hue bh pyaar aap p hi aya hai
Khud ko door karna chaha jitni baar
Utna h kareeb har baar khudko paya hai

Ladte ladte bh maine kayi lamhe paye hai
Shayad umar bhar in lamho ka hi saaya hai
Bahut mushkil hai khudko door karna un sab yaado s
Jinhone na jane mujh pe y kya
jaadoo chalaya hai

Chalte chalte in raaho p
Aaj door hone ka kyu sabab aya hai
Nahi hona mujhe door ek pal bh
Par shayad y hi acha hai
Isliye y makam aaj aya hai..

Bhul to na paungi un dhoondti nazaro ko
Jinse har baar takra k
Y dil pyaar s bhar aya hai
Wada hai jab tak hoga mumkin
Yun hi yaado k sahare reh paungi
Kisi aur ko samjhana mere bas main ab nahi
Bas koshish hai k bacha hua waqt
Mujhe sath mil jaye
To shayad meri soyi hui kismat mujh p kuch ehsaan kar jaye..

Ehsaas


Ehsaas kuch baaton ka mujhe bh hai unhe bh hai
Iqraar hai hume par inkar unhe hi hai
Bhaghte phirte hai apni hi umeedo s
Darr unhe bh hai hume bh hai..

Muskhurahat hai labo p meri
Par jazbaat kuch aur hi hai
Khabar unko bh hai mujhe bh hai..

Aadha hai ishq ab bh mera
Aadhi ab bh dhadkan hai
Aadhi ab bh saansein le rahi hu
Y adhurpan kuch mujhe hi hai ya unhe bh hai

Har pal saath rehna mere is nadan dil k tamanna hai
Kya y aarzoo unke dil ki bh hai ya meri hi hai
Har dil k baat kehna mera haq hai ya bas yun hi chal raha hai sab
Kya y paheli hai..

Itna masoom sa h y dil
Kyu jidd p h ada
Sach pata shayad usko bh hai
Hume bh hai
Lakh samjhaya tha ise
Iltaja bhi ki thi
Mumkin y bh nahi
Aur vo bh nahi
Shayad use maloom bh hai nahi bh hai..

Bahut rota hai bheed main akela hi khota hai
Dard use bh hai hume bh hai
Madhoshi s h har pal main
Is khumar ka asar sirf mujh p hai ya thoda unhe bh hai..

Aankhein jhukh jati hai unke
milte hi
Dhadkan ruk si jati hai
Y aahat sirf mere dil ki hai ya unki bh hai

Umeed ab bh hai us din ki
Shayad ab bh kuch baki hai
Is baat ka ehsaas sirf mujhe hi hai ya unhe bh hai..

Saturday, August 24, 2013

Life of developer



Bada craze tha IT ka
Bahar se sab dude dikha karte the
andar kya raaz tha
Ise batane se najane kyun darte the!

Developer ko dekh dekh ke
Hum bhI socha karte the
Ek din aisa program banaege
Ki log humse sikhenge!

Ye to bas bahari dikhava tha
Baat to kuch aur hi thi
Ek hell ka darwaza tha
Jiski welcome sunheri thi..
Ache khase career p
Dav laga dala tha
IT ke daldal main
Khudko kuch yun hi phansa dala tha!

Pahunche office phle din
Soch ke kitne sapno ke sath
Milwaya gaya sabse pyaar se
Jaise kar rahe the hume kisi jung ke liye taiyaar
Purane employees ne kuch is tarah  hume dekha
Jaise unhe mil gya tha naya bakra karne ko halaal anokha

Ek saal to aish se beeta
Sabne bacho ki tarah pala
Jaise hi promotion hua
Hawa ne apna rukh badal dala..

Ab to der raat tak baith ke bhi
Kaam pura na ho paye
Chahe kitna kaam karo
Boss khush na reh paye..

On time delivery aur quality ka zor hai
But peeche to chamchagiri haI jisne
Udaye ache acho ke hosh hai..

Ek baar jo soch lia boss ne vo hi karna hai
Phir chahe bechara developer kat jaye iski parvah use kya hai

Productivity badhao aur dusro ki help karo
Phir khud ka kaam time p na ho paye
To ispe bh khud hi suffer karo. .

Abhi to shuruaat hai
Tum lambi race k ghode ho
Kuch lubhawani baatein hai boss k
Jo turk k patte k nishani hai
Jab promotion dene ka mood na ho unka
Tab y jubaan p ati hai
Bolenge kya hua promotion nahi hua is baar to
Lekin rating ki sabse achi tumhri h kahani hai

Kaam karo tum phal k chinta kyu karte ho
Agle cycle mai pakka promotion hoga with increment is baat se kyun h darte ho

Boss to bas bolke
Side khisak leta hai
Jo heart attack developer ko hai ata
Isse uska kya hI jaata hai
Aaj ek jaega to kal koi dusra bakra aaega
Is daldal main bahut haI phanse
Koi na koi aur pakda jaega

Expectations aur deliverables ne acha khel dikhaya haI
IT life sucks ye har developer n kabhi na kabhi dohraya hai..

Thursday, August 1, 2013

Yun hi

Kuch khawab hakeekat main kyu nahi pure hote
Kyun sapno ki dahleez pe aake laut haI jaate
Kyun simat jati hai khwabi ki chadar
Aakhir kyun chand taaro ki lagti jhuthi hai aazmaish!

Kehne ko log kehte hai waqt ka takaza hai
Hakeekat hume bhi hai pata ye insaan ka khud ka banaya hua mann ka khauf hai..!

Yun hI sab baatein jhuth nahi ho jatI
Saari uljhanein pareshani ban nahi jati
Ane wali khushiya kho nahi jati
Aur chal rahi saansein tham nahi jati!

Yun hi kalam chal nahi jate
Saare sapne chaknachoor ho nahi jate
Kuch to baat hoti hai
Jo aap aur main samjhte nahi
Bas chal dete hai raaho pe
Aur ise mazboori ka naam dekar zindagi mud hai jati..!!

Thokar jab lagti hai tab tak der ho hai jati
Shayad y hi mukaddar hai
Aur isse jude hum sab hai
Yeh bhi jaruri hai ek jeevan k tarah
NahI to likhe har labz ki koI kahani na ho patI
Vo bh bas beh jata pani ki tarah
Jiski koI ravani na ho pati...

Mausam


Mujhe kabhi fizaun s itna pyaar na tha
Badalte mausam ka yun khumar na tha
Par yaha ka mausam kuch alag sa hai
November ki bheeni bheeni thand sa hai
Raat ko halki ped p padti oas k bund sa hai
February main halki dhoop main bh ek meethe ehsaas sa hai
Garam garam pakode chai hAr roz mann ko bhaye kuch aisa sa hai
Raat ko dosto k mehfil saja de
Do premiyo ko ghumne k 100 bahane de
Halki phuaro main mann khush ho jae
Bheegne ka bh mann kare
Aur halki boondo s roz guftugu karaye
Kuch aisa sa hai y mausam
Har pal dil ko chu jae
Bas kuch aisa sa hai y jo rehta h palchin

Ek akele insaan ka sathi sa hai
Rahon main chalte logo k chehre p bharta ek khushi sa hai
Badalo s naye khel bna jata h
Kbhi chaand chupata hai
Kabhi khud chup jata haI
San san hawayein iski saathi hai
Jo badan p chute h sihran pahuncha de
Kuch aise se hai

Par phir bh is mausam ka hum luft utha rahe h
Na jane kab tak sath milega iska hum to bas yun hi jiye ja rahe hai..

Sunday, March 31, 2013

बूंदे- कुछ कहती है


आज देखा तो कुछ यूँ लगा
मौसम बदला सा है
सब कुछ धुला धुला सा है
हरा भरा छलका सा है

कुछ बूंदे भी क्या कमाल  कर जाती है
सूखे होठों को मुसखुराहट की चादर उड़ा जाती है
फीके मन में हजारो ख्वाइशें दे जाती है
बेरंग ज़िन्दगी मे रंग भर जाती है

कुछ लुक्का छुप्पी का खेल है इसका
अपने मन की करती है
जब चाहे आती है
पल मे गायब हो जाती  है

हम सोचते है आज जी भर के भीगेंगे
तब तक ये बादलों के साथ उड़ जाती है
किसी और के मन मे सपने सजाके
हमसे जुदा हो जाती है

जितने पल मिलते है इसके साथ
सब कम ही लगते है
आखिर बूदों का भी क्या कसूर
वो तो बादल से जाके आखिर जुडती है

ले जाये उसे जहाँ भी उड़ा के
वो उसकी किस्मत है
कहाँ जाके  गिरेगी किस्से मिलेगी
शायद उसकी भी कोई हसरत है

हम अपनी सोचे तो लगता है
उसका साथ उम्र भर हो
पर वो भी जाती है अपनों से दूर
आखिर उसकी भी तो उलझन है

बस देख के उसके इस रंग को
मन खुश हो जाता है
एक छोटा सा पल ही सही पर खुशनुमा समां हो जाता है

सोचती हूँ क्या किस्मत ये बूंदे लेके आती है
हमे खुश करके जाने किस मिटटी में मिल जाती है
मिलती होगी किसी नदी मे जो
तो खुशियों और बढाती होगी

ख़ुशनसीब है हम जो ऐसी बूँदे हमसे मिलने आती होगी !!




Sunday, March 3, 2013

चाँद


यह बात यूँ तो ख़ास है 
कहने को दिल के पास है !
चाँद यूँ कुछ चुप चाप है 
कह रहा ख़ामोशी में भी कुछ बात है। 

इस चाँद की चांदनी यूँ मदहोश  करती है, 
यह चंचल हवा साथ साथ यूँ ही बहती रहती है !!
पिघले पिघले चाँद मे एक अज़ब सा नशा है 
चूर कर दे मन को कुछ आज यह यूँ बह चला है !!

बढ़ते कदमो के साथ चाँद का मतलब भी बदल गया है 
जो था बचपन मे मामा ,
खेल खिलोने सा जिसका रूप था 
आज वो ही ,
दिल की बातों को समझाने वाला सच्चा दोस्त बन गया है !!

कहते थे बचपन मे की बहुत दूर है वो 
अगर शैतानी करोगे तो रूठ जाएगा 
अब तो लगता है 
किसी को मनाना हो तो चाँद से बढ़कर कौन साथ निभाएगा !!

मेरी तो बस सब आशिकों से ये ही इलतझा है 
साथ निभाना इस चाँद का भी 
बड़ा ही प्यारा है !
इतनी मिसालें कायम करने का येही एक रखवाला है ,
कुछ प्यारी सी मासूम सी इसकी अदा है।। 
भूल जाओगे अगर इसके इस रूप को 
तो होगा एक खालीपन हमारी ज़िन्दगी में  
यह ही हमारी सज़ा है !!








Tuesday, October 2, 2012

अनजान शहर


ये शहर कुछ अनजान सा है,
हर दिन इंसान परेशान सा है,
भागते से है सब किसी अनजानी परछाई के पीछे
कब रुबुरु होंगे उससे ये पता भी नहीं है !

पैसे का जोर कुछ ज्यादा ही है ,
रिश्तों की कीमत अब कुछ भी नहीं है  ,
वक़्त ठहरता नहीं दो पल के लिए भी ,
हर तरफ भागम भाग की उलझी कड़ी है !

कोई ठहर के हंस भी दे
ऐसे हालात  कम ही है ,
सरपट दौड़ रही है ज़िन्दगी
रफ़्तार कम नहीं है !

कोई मिलके कहता क्यूँ नहीं
की आखिर क्या कमी है ?
समझो ज़रा वक़्त के नाजुक पहलु को
प्यार सबके लिए एक ही है !

ज़रा मुडो थोडा पीछे ,
वक़्त को ज़रा थामो ,
उसे समझाओ सब माज़रा ,
उसकी रफ़्तार को धीमें से रोको !

अभी निकल गया मौका
तो वापिस ना आएगा ,
माना पैसा भी कीमती है
पर रिश्तों के महत्व यूँ ही धुंधला जाएगा !

कब्र तक साथ कोई नहीं देता ,
पैसा इंसान को असली तसल्ली भी नहीं देता ,
अगर ख़ुशी बांटने वाला कोई साथी ना हो
तो शोहरत भी पानी की तरह बह जाती है ,
एक दिन यह जिंदगानी यूँही बीत जाती है !

ये शहर कुछ अनजान सा है,इसका हर पहलु गुमनाम सा है!

गुम न हो जाऊ इस दुनिया मे
मुश्किल बड़ा लग रहा यहाँ गुज़ारा सा है ,
रिश्तें न टूटे ये ही उम्मीद कर सकते है
आखिर होगा क्या यह न किसी को पता है !

देखते है ये शहर और क्या रंग दिखाएगा
नये रिश्ते बनाएगा या पुरानों का भी अंत कर जाएगा ,
साथ रहेंगे सब या बिछड़ जाएँगे ,
शोहरत की अंधाधुंध चांदनी में या कहीं खो जाएँगे !

ये शहर कुछ अनजान सा है,इसका हर पहलु गुमनाम सा है!